आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चोरी छुपे चल रही एलपीजी की कालाबाजारी. घरेलू सिलेंडरों से भरे जा रहे कॉमर्शियल सिलेंडर. प्रशासन ने छापे में 20 सिलेंडर किए जब्त…घरों में हो रही थी रिफिलिंग
आगरा में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी चोरी छुपे अंजाम दी जा रही है. घरेलू गैस सिलेंडरों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों को भरा जा रहा है और उन्हें दोगुने दामों में बेचा जा रहा है. जिला आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार छापा मारकर ऐसे कामों को अंजाम दे रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है और सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं. बुधवार को भी दो स्थानों पर 20 सिलेंडर जब्त किए गए जिनमें 9 कॉमर्शियल सिलेंडर हैं.रोशन नगर में मकान में हो रही थी रिफिलिंग
आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने रोशन नगर, गोबर चौकी, ताजगंज क्षेत्र, में गैस की अवैध रिफलिंग की सूचना पर दो स्थानों पर छापा मारा. रोशन नगर के दिनेश चौहान के मकान में ईशू चौहान पुत्र श्री संतोष चौहान एवं योगेश ठाकुर पुत्र हाकिम सिंह घरेलू गैस सिलेण्डरों से कामर्शियल गैस सिलेण्डरों में गैस रिफलिंग करते पाये गये. बेसमेंट में बने कमरे में 05 (पांच) कॉमर्शियल सिलेण्डर जिनमें दो एचपीसीएल, दो बीपीसीएल और एक आईओ०सीएल और 09 (नौ) घरेलू सिलेण्डर जिनमें 05 आईओसीएल और 04 अदद बीपीसीएल के सिलेण्डर, एक इलैक्ट्रोनिक कांटा (क्षमता 50 किग्रा0) और 02 अदद गैस रिफलिंग का औजार (बासुरी) बरामद किया गया. ईशू चौहान पुत्र संतोष एवं योगेश ठाकुर पुत्र हाकिम सिंह द्वारा घरेलू सिलेण्डरों का अवैध रूप से भंडारण कर उनको कॉमर्शियल सिलेण्डरों में अवैध रिफलिंग कर उनको ऊंचे दामों पर खुले बाजार में खरीद-फरोख्त किये जाने का कार्य किया जाता पाया गया. ईशू चौहान एवं योगेश ठाकुर के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करायी जा रही है.
वहीं रोशन नगर के ही क्षेत्र में आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त छापे में एक मकान में 04 कामर्शिलय एवं 02 घरेलू गैस सिलेण्डर पाये गये. ये मकान केशव का बताया गया. छापे से पहले ही मौके से केशव भाग गया. मकान में सिलेण्डरों के अतिरिक्त दो बांसुरी, 01 इलैक्ट्रानिक कॉटा (50 किलो क्षमता), 27 सिलेण्डर सील कैप, 01 रेगुलेटर, 01 सिलेण्डर नोज बंक खोलने का रॉड मौके पर मिले। संदर्भगत प्रकरण में केशव निवासी रोशन नगर, गोबर चौकी, ताजगंज के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करायी जा रही है.