मथुरालीक्स…मथुरा में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना. त्रिस्तरीय सुरक्षा का होगा घेरा. फुल ड्रेस में हुई रिहर्सल, परखे इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को मथुरा आ रही हैं. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आने के बाद वह मथुरा जाएंगी और यहां के मंदिरों के दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति का यह दूसरी बार मथुरा दौरा है. खास बात ये है कि राष्ट्रपति गोवर्धन परिक्रमा लगाएंगी और केलि कुंज आश्रम में जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन भी कर सकती हैं. इसके अलावा इस्कॉन मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम और नीम करोरी बाबा आश्रम के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है.फुल ड्रेस रिहर्सल की
राष्ट्रपति के आगन से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया. फ्लीट में शामिल 35 गाड़ियों के साथ पुलिस और प्रशासन की पूरी मशीनरी आर्मी कैंट से वृंदावन होते हुए गोवर्धन तक सड़कों पर रही. फ्लीट में आगे चल रही पायल गाड़ियां, बीच में वीआईपी गाड़ियां और पीछे से सुरक्षा घेरे में चल रही विशेष फोर्स ने पूरे इलाके को सुरक्षा के घेरे में ले लिया.