आगरालीक्स …..आगरा में डॉगी को पीटते हुए वीडियो वायरल, डॉगी और उसके पिल्ले की मौत, पुलिस जांच में जुटी। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है, वीडियो में दो युवक एक डॉगी को डंडे से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
डॉगी और पिल्ले की मौत
वायरल वीडियो में कहा जा रहा है दो युवकों ने डॉगी और उसके पिल्ले को पीट पीट कर मार डाला। डॉगी को बचाने के लिए युवती आई तो उसके साथ लोगों ने अभद्रता की, विवाद होने पर स्थानीय लोग आ गए। लोगों को एकजुट देख डॉगी को पीटने वाले भाग खड़े हुए।
हिंसक बताया जा डॉगी
थाना प्रभारी मलपुरा तेजवीर सिंह का मीडिया से कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर जांच की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉगी हिंसक हो गया था, हमला कर रहा था। पशुओं को काट चुका था, इसलिए उसे लोगों ने पीटा। पिल्ले को भी पीटने की बात गलत बताई जा रही है।