आगरालीक्स आगरा में फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग, केमिकल के ड्रमों के फटने से लोग दहशत में आए, घरों से बाहर निकले। ( Factory fire )
आगरा के मानस नगर में फुटवियर फैक्ट्री है, फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई, आग की लपटें हवा चलने के कारण तेज होती गई। जहां फैक्ट्री है उसके आस पास रिहायशी इलाका है, आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।
केमिकल के ड्रमों में भड़की आग ( Fire Break out in chemical drum )
फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों में भी आग लग गई, तेज धमाके होने के साथ आग की लपटें तेज होने लगी। इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी भी पहुंच गए, दमकल की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
धुआं ही धुआं
केमिकल के ड्रमों में आग लगने से आसमान में धुआं ही धुआं फैल गया है, दूर तक धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है।