आगरालीक्स….आगरा के एमजी रोड पर जाम से फंसने के लिए तैयार हो जाएं, आगरा मेट्रो के लिए आगरा कॉलेज मैदान से राजा की मंडी तक एक लेन बंद होगी। ( MG Road Agra Traffic )
आगरा मेट्रो के दो कॉरिडोर बन रहे हैं, पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक है और दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसके लिए एमजी रोड पर मेट्रो ट्रैक बनेगा, एमजी रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा। अभी आगरा कॉलेज मैदान पर मेट्रो ट्रैक का काम चल रहा है।
अप्रैल में एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के लिए एक लेन बंद करने की मांगी अनुमति ( Agra Metro on MG Road )
आगरा कॉलेज मैदान पर मेट्रो ट्रैक का काम चलने से आधा रास्ता बंद हो गया है। अब आगरा कॉलेज मैदान से राजा की मंडी तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक बनाया जाना है। इसके लिए आगरा कॉलेज मैदान से राजा की मंडी चौराहे तक 65 मीटर की दूरी पर एक लेन बंद करने के लिए यूपीएमआरसी ने अनुमति मांगी है, यह काम अप्रैल में शुरू होना है।
एक ही लेन से जाएंगे वाहन
एक लेन बंद होने से सेंट जोंस कॉलेज चौराहे से वाहनों को राजा की मंडी जाने के लिए राजा की मंडी की तरफ से आने वाले मार्ग से आना पड़ेगा, दोनों तरफ के वाहन एक ही रास्ते से सेंट जोंस कॉलेज से राजा की मंडी चौराहे तक जाएंगे, इससे जाम लगेगा। अभी यातायात पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।