आगरालीक्स…. आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पर गिरा रॉकेट, लगी भीषण आग। वीडियो
दीपावली पर मंगलवार रात को आगरा फोर्ट स्टेशन से होकर गुजर रही मालगाड़ी पर जलता हुआ रॉकेट गिर गया। मालगाडी के डिब्बे पर तिरपाल पड़ा हुआ था, जलता हुआ रॉकेट तिरपाल पर गिरा। इससे तिरपाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गई। लोको पायलट को आग लगने की जानकारी हुई उसने मालगाड़ी रोक दी।
आग पर बमुश्किल पाया गया काबू
आग की लपटें तेज होने लगी। आरपीएफ के साथ रेलवे कर्मचारी आ गए। फायर एक्स्टींग्यूशर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेल यातायात बाधित हो गया। कई मालगाड़ी खड़ी रही।