आगरालीक्स ..आगरा में आज और कल गंगाजल का संकट रहेगा, आधे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
आगरा में बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पाइप से 150 क्यूसेक गंगाजल आता है। इसमें से 10 क्यूसेक मथुरा और 140 क्यूसेक आगरा को गंगाजल मिलता है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बारिश के बाद अपर गंगा कैनाल में मिटटी जम गई थी, इसकी सफाई की गई। इस दौरान मध्य गंगा कैनाल से बुलंदशहर से पानी की आपूर्ति की जा रही थी।
18 घंटे का लगेगा समय
मध्य गंगा कैनाल की जगह अब पूर्व की तरह अपर गंगा कैनाल से आगरा के लिए गंगाजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए मध्य गंगा कैनाल से आपूर्ति बंद कर अपर गंगा कैनाल से आगरा के लिए आपूर्ति शुरू की जा रही है। गंगाजल आने में 18 घंटे का समय लगेगा। इसके चलते बुधवार और गुरुवार को शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।