Wednesday , 14 January 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Firing in Shah Market, fierce fighting took place…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा के शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग. गाड़ी टकराने के बाद बीच बाजार में जमकर हुई मारपीट…पुलिस कर रही जांच

आगरा के शाह मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े मारपीट के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. गाड़ी टकराने के बाद हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया. जमकर मारपीट होने लगी जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई. दहशत तब फैल गई जब फायरिंग की गई. इससे वहां मौजूद लोग भाग खड़ हुए. सूचना पर डीसीपी सिटी सहित थाना हरीपर्वत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. जांच की जा रही है.

आगरा का शाह मार्केट सबसे भीड़ बाजा बाजार कहलाया जाता है. यहां बुधवार दोपहर को गाड़ी टकराने के मारपीट होने लगी. दुकानदार के स्टाफ द्वारा आपत्ति जताने पर दबंगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान चली गोली एक युवक को छूते हुए मार्केट के शीशे से टकराई जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई. इससे बाजार में दहशत फैल गई. सूचना पर डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास और हरीपर्वत् थाना फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस को यहां से एक कारतूस खोखा मिला है. जांच की जा रही है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर...

बिगलीक्स

Agra Local News: STF reaches SN Medical College Agra for KGMU Dr. Rameej religious conversion case

आगरालीक्स केजीएमयू महिला जूनियर रेजिडेंट के यौन शोषण और धर्मांतरण की जांच...

बिगलीक्स

Agra Local News: 27 year old Management Student found hanging in PG Room in Agra

आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका...

बिगलीक्स

Agra Local News: Rain forecast on 18th January 2026 in Agra

आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार,...

error: Content is protected !!