आगरालीक्स…आगरा स्थित युवान एग्रो फार्म को मिला “मिलियनेयर फ़ार्मर ऑफ़ द ईयर” अवॉर्ड. लाइवस्टॉक कैटेगरी में कृषि जागरण एवं आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा सम्मानित
स्थित युवान एग्रो फार्म ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कृषि जागरण और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), नई दिल्ली द्वारा आयोजित समारोह में युवान एग्रो फार्म को “मिलियनेयर फ़ार्मर ऑफ़ द ईयर” (लाइवस्टॉक कैटेगरी) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह सम्मान आधुनिक तकनीक, नवाचार, और सतत पशुपालन के क्षेत्र में युवान एग्रो फार्म द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है। 5 एकड़ में फैला, 5,000 से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली बकरियों वाला यह अत्याधुनिक फार्म आज देश के सबसे बड़े और उन्नत फार्म्स में गिना जाता है। फार्म वर्तमान में 500 से अधिक किसानों के साथ काम कर रहा है और आने वाले 2–3 वर्षों में इस नेटवर्क को 4,000 किसानों तक विस्तारित करने का लक्ष्य रखता है।
पुरस्कार मिलने पर युवान एग्रो फार्म के निदेशक डीके सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा: “यह सम्मान हमारे लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रेरणा है। हम आगे भी किसानों के विकास, पशुपालन में नवाचार और देश के कृषि क्षेत्र को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”