आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में एमजी रोड से जा रहे दूध के टैंकरों को रोका और चेक किए तो दूध में बदबू आ रही थी. मक्खी—मच्छर भिनभिना रहे थे. एफएसडीए ने 1998 लीटर दूध फिकवाया….डेयरियेां पर होना था सप्लाई
त्योहार से पहले एफएसडीए की ओर से लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को टीम ने दो टैंकरों से 1998 लीटर दूध को नष्ट कराया. टीम ने टैंकर के अंदर दूध चेक किया तो उसमें से बदबू आ रही थी और मक्खी मच्छर भिनभिना हरे थे. टीम ने दूध के नमूने भी जांच के लिए भेजे थे. बताया जाता है कि यह दूध डेयरियों पर सप्लाई के लिए जा रहा था.
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी दूध की बिक्री की शिकायत मिली थी. इस पर एमजी रेाड से गुजर रहे दो दूध से भरे टैंकरों को रोका. दूध को देखा तो उसका रंग मटमैला था, बदबू आ रही थी. दूध में मक्खी मच्छर भी पड़ें थे. इसके अलावा दूध के लिए जरूरी तापमान भी नियंत्रित नहीं किया जा रहा था. टीम ने चालक अजय निवासी जलेसर से लाइसेंस और बिल मांगा तो दिखा नहीं पाया. इस एक टैकर में 998 लीटर दूध भरा था जिसकी कीमत 54890 रुपये थी, दूध को नष्ट करा दिया गया है.
वहीं दूसरे टैंकर का भी यही हाल था. इसमें एक हजार लीटर दूध भरा था. चालक उमेश निवासी जलेसर के पास भी दूध की बिक्री के बिल और लाइसेंस नहीं मिला. पूछताछ में दोनों पानी की मिलावट की बात स्वीकारी. टीम ने दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा है. इस दूध को भी नष्ट करा दिया गया. टीम ने इसके अलावा मुड़ी चौराहे से भी दो टैंकरों से नमूने लिए हैं.