यूपीलीक्स…सनसनीखेज, एसबीआई के अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी को बैंक के बाहर मारी गोली. घर पहुंचकर बहन की भी गोली मारकर हत्या की. फिर खुद को भी कर लिया शूट…
यूपी की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. स्टेट बैंक आफ इंडिया के फील्ड आफिसर ने अपनी बैंक अधिकारी पत्नी की बैंक के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद दो किलोमीटर घर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया. दो हत्याएं और सुसाइड से राजधानी में सनसनी फैल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
बैंक के बाहर बुलाकर मारी पत्नी को गोली
लखनऊ में रहने वाले मानस वाजपेयी एसबीआई में फील्ड आफिसर थे. इनकी पत्नी दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में अधिकारी है. गुरुवार दोपहर को मानस आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा. यहां उसने अपनी पत्नी दिव्या को फोन करके आफिस के बाहर बुलाया. पत्नी के आफिस से बाहर आने के बाद कुछ बातचीत हुई और इसके बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से भाग गया.
घर पहुंचकर बहन को गोली मारी और फिर कर ली आत्म्हत्या
गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे. लहूलुहान दिव्या को पास के अस्प्ताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मानस यहां से सीधे दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा. यहां बीमार बहन शीबा को गोली मार दी और फिर खूद को शूट कर लिया.
सुसाइड से पहले लगाया स्टेटस
सुसाइड से पहले मानस ने व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सबकुछ पता है. पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है और जांच की जा रही है. बताया जाता है कि मानस और दिव्या के बीच विवाद था और तलाक की अर्जी भी डाली गई थी.