आगरालीक्स…. ट्रेन में यात्रियों के सबसे ज्यादा मोबाइल छूट रहे हैं, जीआरपी, आगरा ने 1.44 करोड़ रुपये के 721 मोबाइल वापस किए। वीडियो के लिए क्लिक करें.
मंगलवार को आगरा में एसपी रेलवे आदित्य ने बताया कि अगस्त से दिसंबर से ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल छूटने पर मिली शिकायतों के आधार पर अभियान चलाया गया। जीआरपी, आगरा रीजन द्वारा अगस्त से दिसंबर तक 721 यात्रियों के गायब हुए मोबाइल जब्त किए हैं।
1.44 करोड़ के मोबाइल किए वापस
721 मोबाइल की कीमत करीब 1.44 करोड़ रुपये है। मोबाइल गायब होने पर यात्रियों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल के ईएमआई नंबर के आधार पर उन्हें ट्रेस किया गया। इसके बाद जीआरपी की टीम ने पूरे देश भर से मोबाइल जब्त किए। किसी यात्री का ट्रेन में मोबाइल छूट गया था तो किसी का मोबाइल साथ चल रहा यात्री ले गया। इसमें सबसे ज्यादा मोबाइल मथुरा जीआरपी टीम ने जब्त किए हैं। एक इंस्पेक्टर ने सबसे ज्यादा 80 मोबाइल जब्त किए हैं।