आगरालीक्स… आगरा में कूलर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बड़ी संख्या में कूलर जलकर हुए राख, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के कहरई मोड, ताजगंज में गौरी ट्रेडर्स के नाम से फैक्ट्री हैं। फैक्ट्री में कूलर तैयार किए जाते हैं, कूलर का सामान बाहर से आता है। फैक्ट्री में ही गौरी ट्रेडर्स के संचालक सो रहे थे, रात तीन बजे अचानक से आग की लपटें उठने लगी।
कई घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं। पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी भी पहुंच गए। फैक्ट्री के आस पास रह रहे लोग भी आग की लपटें तेज होने से दहशत में आ गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।