आगरालीक्स आगरा में लूट के बाद चांदी कारोबारी की पत्नी की फ्लैट में हत्या करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, अरेस्ट। वीडियो।
आगरा के आदर्श नगर, बल्केश्वर कमला नगर स्थित अपार्टमेंट के प्रथम तल पर फ्लैट में चांदी कारोबारी प्रेम प्रकाश गुप्ता की 62 साल की पत्नी मंजू गुप्ता की लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। लूट और हत्या इस मामले में पुलिस ने उनके अपार्टमेंट में किराए पर रहे कैलाश अग्रवाल और उसके दो साथियों ने की थी। पुलिस ने कैलाश अग्रवाल और उसके साथी मोहन को अरेस्ट कर लिया था। तीसरा साथी मथुरा का रहने वाला सोनू फरार चल रहा था।
मुठभेड़ में पकड़ा
पुलिस ने सोनू पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था, शुक्रवार रात को सोनू एक्टिवा से रामबाग से वाटरवक्र्स की तरफ आ रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर ली।जवाबी फायरिंग में सोनू के पैर में गोली लगी, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।