आगरालीक्स… वीडियो आगरा में लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरह से बीच बाजार में फायरिंग, दुकान के अंदर घुसे हिस्ट्रीशीटर को निशाना बनाकर चार गोली चलाई। ( Agra Video News : Miscreants open fire in Lawrence Bishnoi style in Balkeshwar Agra )
आगरा के बल्केश्वर के रजवाड़ा का रहने वाला कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर फरमान खां शनिवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर पर ताज गार्डन बैंक्वेट हाल के पास मनीष की परचून की दुकान पर गुटखा खरीदने के लिए रुका था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए, उन्होंने हिस्ट्रीशीटर फरहान पर गोली चला दी, वह भागकर मनीष की दुकान में घुस गया, मनीष ने शटर गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवारों ने एक के बाद एक चार गाली चलाई। ( Agra Crime News )
बाजार में दहशत, फायरिंग करते हुए भाग गए बाइक सवार ( Agra Latest News )
बाइक सवारों के फायरिंग करने से बल्केश्वर बाजार में अफरा तफरी मच गई, व्यापारियों में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान का शटर खोलकर हिस्ट्रीशीटर को बाहर निकाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
लॉरेंस विश्नोई गैंग की स्टाइल में फायरिंग
पुलिस ने फायरिंग करने वाले करन, राज उर्फ बकरा और शिवम उर्फ डिब्बा को पकड़ लिया है। करन लॉरेंस विश्नोई को अपना गुरु मानता है, डीपी पर भी लॉरेंस विश्नोई का फोटो लगा रखा है। क्षेत्र में अपने गैंग का वर्चस्व स्थापित करने के लिए फायरिंग की गई।