Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Har Ghar Tiranga Campaign from 13th to 15th August in Agra #Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Har Ghar Tiranga Campaign from 13th to 15th August in Agra #Agra

154

आगरालीक्स …आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” शहीद स्मारक पर हर रोज पुलिस, पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्रधुन ( Agra News : Har Ghar Tiranga Campaign from 13th to 15th August in Agra)


स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।जनपद में “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,दिनांक 13 से 15 अगस्त तक आमजनमानस को अपने-अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों/औद्योगिक प्रतिष्ठानों/शैक्षणिक प्रतिष्ठानों/आँगनबाड़ी केन्द्रों/अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में एफ०एम०/रेडियो चैनल/स्थानीय केबिल नेटवर्क/प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया/टोल प्लाजा/बस स्टेशनों/मेट्रो स्टेशनों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जायेगा,समस्त सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थानों पर खादी से निर्मित ध्वज का ही आरोहण किया जायेगा, जिसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी से निर्मित ध्वजों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ मैराथन, तिरंगा संगीत, तिरंगा प्रतिज्ञा आदि कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा।हर घर तिरंगा अभियान में विकास प्राधिकरण/औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नगरीय निकाय आदि सभी संस्थान के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित होंगे। ( Agra News )

दिनांक 13 से 15 अगस्त के मध्य शहीद स्मारकों पर राष्ट्रधुन के साथ पुलिस/पी0ए0सी0 बैण्ड का वादन किया जायेगा। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग भी करायी जायेगी। नगर विकास विभाग एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं साइनेज भी लगवाये जाएंगे। समस्त सरकारी /गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
आमजन सेल्फी/रील्स/वीडियो झण्डे के साथ फोटो अथवा देशभक्ति/झण्डागीत के साथ वीडियो ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान से जुड़ी वेबसाइट harghartiranga.com पर भी अपलोड कर सकेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!