आगरालीक्स…देखें वीडियो, ताजमहल के सेंट्रल टैंक को बंदरों ने बनाया अपना स्विमिंग पूल. जमकर लगाई डुबकियां. पर्यटक बनाने लगे वीडियो…
आगरा के ताजमहल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ताजमहल के सेंट्रल टैंक का है जिसमें बंदरों का झुंड जमकर मस्ती करता नजर आ रहा है. बंदरों ने इसे अपना स्विमिंग पूल बना लिया और उसमें जमकर डुबकियां लगाईं. कई भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने बंदरों की इस मस्ती के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया.सुरक्षा पर सवाल
बंदरों के इस तरह पर्यटकों के बीचों बीच आना और सेंट्रल टैंक में मस्ती करना सुरक्षा पर सवाल भी पैदा करता है. बड़ी संख्या में पर्यटकों के बीच बंदरों की मौजूदगी कभी भी हमला या सामान छीनने जैसी घटनाओं का कारण बन सकती है. विश्व धरोहर पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही ज़रूरी है.