Monday , 27 July 2026
Home मथुरा Mudiya Purnima Mela 2026: Every movement at Mathura Junction and Govardhan railway station is being captured on CCTV…#mathura
मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: Every movement at Mathura Junction and Govardhan railway station is being captured on CCTV…#mathura

36

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन का हल पल हो रहा सीसीटीवी में कैद…280 कैमरे लगे. कंट्रोल रूम से हो रही 24 घंटे निगरानी

गुरु पूर्णिमा गोवर्धन मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगरा मंडल द्वारा मथुरा जंक्शन एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई है।मथुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेला 24 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक आयोजन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के निर्देशन में मथुरा एवं गोवर्धन रेलवे स्टेशनों पर स्थापित कंट्रोल रूम से लगभग 280 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। इन कैमरों के जरिए प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (FOB), सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय तथा स्टेशन परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम मे गुरु पूर्णिमा मेला-2026 के अवसर पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असामान्य गतिविधि, भीड़ की स्थिति अथवा सुरक्षा संबंधी आवश्यकता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है। मेला अधिकारी सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: A roadways bus ran over a husband and wife on the Agra-Delhi Highway; both died on the spot…#mathura

मथुरालीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट, आगरा—दिल्ली हाइवे पर रोडवेज बस ने पति—पत्नी को रौंदा, दोनों...

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

मथुरा

Mathura Junction: Human remains found in the defunct RRI cabin at Mathura Junction…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा जंक्शन की बंद पड़ी आरआरआई केबिन में मिले मानव अवशेष. पास...

error: Content is protected !!