आगरालीक्स…(Video News )… आगरा की एक कॉलोनी में रात गोली की आवाज से लोगों की नींद टूट गई, कमरे में रिटायर सैन्य कर्मी का खून से लथपथ शव कमरे में मिला, ( Agra Video News : Retire Army Person found dead in room in Agra #agra )
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में ककुआ भांडई में नई टाउनशिप बननी है। ककुआ में मूल रूप कानपुर देहात के रहने वाले सेना में नायक के पद से रिटायर हुए धीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सीमा और 18 साल की बेटी के साथ रह रहे थे। गुरुवार को परिजन अलग अलग कमरे में सो रहे थे, रात दो बजे के करीब गोली की आवाज के से परिजनों के साथ ही आस पास के लोगों की नींद टूट गई।
कमरे में खून से लथपथ मिला शव
परिजन कमरे में पहुंचे तो धीरेंद्र सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था, परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिस्टल रखते समय हादसा हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।