आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, हरिद्वार जा रहे दो आगरा के रहने वाले दो युवाओं की मौत, दो की हालत गंभीर। ( Mathura News : Two died after bike skit on Yamuna Expressway)
आगरा के नगला पदी के रहने वाले आकाश शर्मा अपने दोस्त अनु, कालू और रोहित के साथ बाइक से हरिद्वार जाने के लिए शुक्रवार सुबह बाइक से निकले। एक्सप्रेस वे पर बारिश हो रही थी, मथुरा के बलदेव क्षेत्र में सुबह 10 बजे बारिश के कारण बाइक फिसल गई।
हादसे में दो की मौत, दो घायल
बाइक के स्लिप होने से नगला पदी के रहने वाले आकाश शर्मा और उसके दोस्त अनु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहित और उसके साथी घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।