आगरालीक्स .. (Agra News )आगरा की एक कॉलोनी में युवक द्वारा कुत्ते और पिल्लों को डंडा से पीटते हुए वीडियो वायरल। पशु प्रेमियों ने की कार्रवाई की मांग।
कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा का कहना है कि कस्तूरी विहार, देवरी रोड में कुत्तों को वहां का एक व्यक्ति खाना खिलाता है। जबकि कॉलोनी में ही रहना वाला एक और व्यक्ति कुत्तों को डंडों से पीटता है, पहले भी कई बार कुत्तों को पीट चुका है।
इस बार कुत्तों के साथ युवक ने पिल्लों को भी डंडे से पीटा लेकिन वे किसी तरह से बच गए। पिल्लों को पीटते हुए वीडियो भी है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।