आगरालीक्स …( Agra Crime News) आगरा में पति और बच्ची के साथ रात में टहलने निकली महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
आगरा के सैमरी का ताल की रहने वाली महिला 26 मार्च को अपने पति और बच्ची के साथ रात में खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी, आरोप है कि टहलते समय युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की, विरोध करने पर पति की पिटाई लगा दी। कपड़े फाड़ दिए, थाने में शिकायत करने पर एक आरोपी आकाश को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन चालान कर छोड़ दिया।
पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा
इस मामले में महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की, इसके बाद थाना ताजगंज में आकाश, नवला, छोटू, रॉकी,दिनेश, कलुआ और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।