Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Agra was the hottest city in the state on Tuesday, know the temperature here#agranews
आगरा

Agra was the hottest city in the state on Tuesday, know the temperature here#agranews

आगरालीक्स…(24 August 2021 Agra News) आगरा में मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी पड़ी. प्रदेश के 22​ जिलों में भारी बारिश की आशंका है. जानिए आगरा में क्या हैं आसार

भीषण गर्मी ने किया परेशान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही धूप निकल आती है. दोपहर 11 बजे के बाद तो गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने वाली पड़ने लगती है. जरा सी देर धूप में निकलने पर पूरा शरीर पसीना पसीना हो रहा है. हाल ये हैं कि न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. गर्मी से मन बेचैन हो रहा है. लोगों में चिड़चिड़ापन आ रहा है. मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर आगरा ही रहा. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 36.2 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान यानी रात की गर्मी सामान्य से 4 डिग्री अधिक पड़ रही है. न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा. गर्मी के कारण न तो कूलर से राहत मिल रही है और न ही पंखे से. लोग आफिस पहुंचने के बाद केबिन से बाहर निकलना नहीं चाहते. जिन लोगों को मजबूरी में धूप में बाहर निकलना पड़ रहा है वो गर्मी के कारण पसीने से लथपथ होकर ही लौटते हैं.

22 जिलों में बारिश का अलर्ट, आगरा रहेगा सूखा
मंगलवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश हो सकती है और ये बारिश लगातार होगी. लेकिन बड़ी बात ये है कि इन 22 जिलों में से अधिकतर जिले पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की कोई उम्मीद नहीं जताई है. आगरा में भी मंगलवार को दोपहर में काले बादल छाए थे और कुछेक स्थानों पर बारिश भी हुई लेकिन ये बारिश ने उमस को और बढ़ा दिया जिसके कारण लोग परेशान दिखाई दिए. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अभी फिलहाल आने वाले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!