Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Two youths killed, many injured as roof of house collapses in Agra#agranews
आगराबिगलीक्स

Two youths killed, many injured as roof of house collapses in Agra#agranews

152

आगरालीक्स…(24 August 2021 Agra News) बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचे थे 50 युवक. दूसरी मंजिल पर चल रहा था डांस. केक भी नहीं कट पाया तब तक गिर गई मकान की छत, दो की मौत

धांधुपरा के आरपी नगर कॉलोनी का मामला
आगरा के धांधुपूरा में सोमवार रात मकान की छत गिरने में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मकान की पहली मंजिल पर पार्टी चल रही थी. करीब 50 युवक पार्टी में शामिल होने गए थे. डीजे चल रहा था और युवक उस पर डांस कर रहे थे. लेकिन जर्जर मकान की छत युवकों के वजन को नहीं सह पाई और तेज धमाके के साथ ढह गई. युवक छत के मलबे में दब गए. आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो वो पहुंच गए. तुरंत ही मलबे में से युवकों को निकालना शुरू किया गया लेकिन इसमें दो युवकों की मौत हो गई और कई युवक घायल हो गए.

कुछ महीने पहले खरीदा मकान
लोगों के अनुसार ये मकान करीब 20 साल पुराना है और काफी जर्जर हो चुका है. मकान की छत गार्डर और पत्थरों से बनी हुई है. इसके पहले मालिक मोहित शर्मा थे जिन्होंने कुछ महीने पहले ही ताजगंज के रहने वाले हरी वर्मा उर्फ सोनू वर्मा को ये बेचा था. बताया जाता है कि सोनू वर्मा इसकी मरम्मत करा रहे थे. उनका भतीजा अनिकेत ने इस मकान में अपनी बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए उनसे कहा था, जिसकी उन्होंने मंजूरी दे दी थी.

50 से 60 युवक थे पार्टी में
बताया जाता है कि अनिकेत ने अपने करीब 50 से 60 दोस्तों व परिचितों को बर्थडे पार्टी में बुलाया था. सभी मकान की पहली मंजिल पर ​बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए इकट्ठा हुए थे. अनिकेत ने डीजे भी लगाया था जिस पर युवक डांस कर रहे थे. बताया जाता है केक काटने की तैयारी की जा रही थी कि तभी अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत भरभराकर गिरी. छत पर मौजूद युवक मलबे सहित नीचे दब गए. कुछ युवक साइड में रह गए जो कि वहां से किसी तरह कूदकर बचकर निकले.

तेज आवाज होने पर पहुंचे क्षेत्रीय लोग
इधर तेज आवाज होने पर आसपास के लोग जो कि सोने के लिए जा रहे थे अचानक उठ खड़े हुए. मौके पर जाकर देखा तो चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी. कुछ युवकों ने तुरंत ही मलबे में दबे युवकों को निकालना शुरू कर दिया. अधिकतर युवक आसपास के ही थी जिसके बाद मौके पर उनके परिजन भी वहां पहुंच गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई. हादसा बड़ा होने पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए. तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया गया. मलबे में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया.

दो की मौत, कई घायल
हादसे में बर्थडे ब्वॉय अनिकेत बाल—बाल बच गया. जबकि दो युवक अरुण (22) पुत्र बदन सिंह निवासी नगला टीन और मंजीत (24) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी धांधूपुरा की मौत हो गई. इसके अलावा घायलों में जुबेर निवासी कोली बस्ती, सनी जाटव, अजीत, दिलीप जाटव, दीपक प्रजापति, विनोद व राजू गंभीर रूप से हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती करायाग या है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस इस मामले में अनिकेत और मकान मालिक के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!