Friday , 1 May 2026
Home आगरा Agra was the hottest district among 75 districts of the state on Wednesday#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra was the hottest district among 75 districts of the state on Wednesday#agranews

161

आगरालीक्स…(25 August 2021 Agra News)आगरा की गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है. चिड़चिड़ापन आ रहा है. बुधवार को भी प्रदेश के 75 जिलों में सबसे अधिक गर्म जिला रहा आगरा. जानिए तापमान

तापमान सामान्य से अधिक
आगरा में गर्मी इस समय बेचैन कर रही है. लोग गर्मी के कारण परेशान हैं. सुबह से निकली धूप में एक पल भी ठहरने पर पसीना आना शुरू हो जाता है. हवा चल नहीं रही है जिसके कारण लोगों में बेचैन आ रही है. व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी आ रहा है. आगरा में मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. यानी प्रदेश के 75 जिलों में सबसे अधिक तापमान आगरा का रहा. बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 ​डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 28.4 रहा. लोगों को न तो दिन में गर्मी से राहत मिल रही है और हवाएं न चलने के कारण रात को भी गर्मी बनी रहती है.

बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 4 दिन तक आगरा में बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी आगरा के लोगों को गर्मी झेलनी है. हालांकि मौसम विभाग ने 30 अगस्त को बरसात की संभावना जताई है लेकिन उससे पहले तापमान और बढ़ेगा जिसके कारण गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने वाली होगी.

प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस समय प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में ही होगी इसके पश्चिमी उत्तरप्रदेश में होने की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!