आगरालीक्स…आगरा में दिवाली के बाद तापमान फिर से बढ़ा, गर्मी हुई महसूस. रोहता में इस समय सबसे अधिक प्रदूषित हवा. जाने एक्यूआई
आगरा में दिवाली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गर्मी महसूस हुई है. इसका कारण दिवाली पर आतिशबाजी बताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में तापमान फिर से सामान्य से नीचे पहुंच सकता है.
बुधवार 22 अक्टूबर को आगरा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
रोहता क्षेत्र में सबसे अधिक प्रदूषित हवा
आगरा में शाम छह बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अधिक रोहता में दर्ज किया गया. यहां एक्यूआई शाम छह बजे 152 था जो कि श्वांस रोगियों के लिए हानिकारक है. संजय प्लेस में 132, मनोहरपुर में 112, सेक्टर 3बी आवास विकास कॉलोनी में 100 एक्यूआई रहा जो कि स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है. सौ से नीचे एक्यूआई शास्त्रीपुरम और शाहजहां गार्डन में रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 22/10/25) 33.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/10/25) 20.9
Departure from Normal(oC) 0.8