आगरालीक्स…आगरा में 22 और 23 जनवरी को बारिश के आसार. कोहरा भी छा सकता है. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में दिन में निकल रही धूप ने लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत दे रखी है लेकिन सुबह और शाम को गलनभरी सर्दी बरकरार है. पिछले दो दिन से सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है. लेकिन अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जनवरी को आगरा में बूंदाबांदी हो सकती है.
इधर रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/01/26) 23.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/01/26) 7.3