Thursday , 23 April 2026
Home आगरा Agra Local News: DM inspected the arrangements at polling stations and appealed to voters…#agranews
आगरा

Agra Local News: DM inspected the arrangements at polling stations and appealed to voters…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा के डीएम ने की अपील—मतदाता सूची में नहीं है नाम तो बूथ पर जाकर फार्म 6 जरूर भरें. दो मतदान केंद्र का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाण पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा 90-आगरा ग्रामीण बमरौली कटारा में मतदान केंद्र 431,432 सहित विभिन्न बूथों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण/सत्यापन किया। उन्होंने मतदाताओं से डिक्लरेशन सहित फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने की अपील की।

रविवार को एक बार फिर से समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने मतदेय स्थलों (बूथों) पर उपस्थिति रह कर सुबह 10ः30 बजे से शाम 4ः00 तक प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची/ड्राफ्ट रोल को पढ़कर सुनाया गया। ऐसे मतदाता जो मृतक, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि, स्थानांतरित, गणना प्रपत्र हस्ताक्षर कर बीएलओ को वापस न देने के कारण आलेख्य मतदाता सूची/ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं किए गए हैं, उनके नाम भी पढ़कर सुनाए गए।

जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने बूथ पर जाकर 06 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि आपका नाम आलेख्य मतदाता सूची में न हो तो घोषणा पत्र के साथ फॉर्म 6 भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अथवा ECINET या voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरे। मतदाता किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटने न पाए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष अभियान की तिथियां 31 जनवरी, 1 फरवरी को विशेष अभियान की तिथियों में सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत आयोग द्वारा तीन विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गयी हैं।

निर्वाचक नामावली में यदि कोई त्रुटि परिलक्षित हो रही है तो उस त्रुटि को दूर करने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जायेगी तथा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी तथा फार्म-6 प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते है यह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: “Show and Tell” activity held on Earth Day at Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अर्थ डे पर हुई “शो...

आगरा

Agra News: A candlelight march was held in Agra on the first anniversary of the Pahalgam attack…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर नम आंखों...

आगरा

Agra Live News: The grand inauguration of the Maa Pitambara Mahotsav took place in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

error: Content is protected !!