आगरालीक्स…आगरा की गर्मी तड़पा रही है. सप्ताहभर लू चलने का अलर्ट है. जानिए आज कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. दोपहर के समय तो ऐसा लगता है जैसे आग बरस रही हो. लोग दोपहर को बाहर निकलना ही नहीं चाह रहे हैं. मजबूरी में ही लोग बाहर निकल रहे हैं. इसके कारण दिन में शहर की सड़कें भी खाली—खाली सी नजर आ रही हैं. मौसम विभाग ने इस सप्ताह लू चलने का अलर्ट जारी किया हुआ है.

शनिवार को इतना रहा तापमान
आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.