आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे. मौसम विभाग ने कहा—कड़ाके की सर्दी पड़ेगी इस बार
आगरा में मौसम बदल गया है. सुबह और शाम को सर्दी महसूस हो रही है. दिन का तापमान सामान्य से नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. शुक्रवार को भी आगरा में सुबह से बादलों का डेरा लगा रहा. दोपहर को धूप खिली लेकिन धूप में तेज नहीं था. लोग भी अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं. स्कूली बच्चे भी हाफ स्वेटर पहनकर जा रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/10/25) 26.8
Departure from Normal(oC) -4.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/10/25) 20.8
Departure from Normal(oC) 3.8