आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट. आज दिन में निकली इतनी तेज धूप, लगा गर्मी आ गई…
आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. शनिवार को जहां घने कोहरे के आसार को लेकर यलो अलर्ट है तो वहीं रविवार को अत्यधिक घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार घना कोहरा छा सकता है और रात को गलनभरी सर्दी बरकरार रहेगी.
शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. 18 दिन बाद बच्चे स्कूल गए. दिन में तेज धूप निकली. धूप का प्रभाव इतना तेज था कि मानो गर्मी आ गई हो. हालांकि शाम होने के बाद गलनभरी सर्दी महसूस होने लगी. दिन में तेज धूप निकलने से आगरा का तापमान बढ़ा है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/01/26) 26.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/01/26) 5.9
Departure from Normal(oC) -2.5