Wednesday , 3 June 2026
Home टूरिज़्म Agra Local News: Visiting the Taj Mahal in Agra is free all day on Saturday. No tickets are required…#agranews
टूरिज़्म

Agra Local News: Visiting the Taj Mahal in Agra is free all day on Saturday. No tickets are required…#agranews

246

आगरालीक्स…ताजमहल देखने उमड़ी लोगों की भीड़, फ्री होने के कारण लंबी—लंबी लाइनें लगीं. कल शनिवार को पूरे दिन ताजमहल देखें फ्री. कोई टिकट नहीं लगेगी. शाहजहां उर्स का आखिरी दिन…चढ़ाई जाएगी 1720 मीटर लंबी चादर

आगरा में 371वां शाहजहां उर्स मनाया जा रहा है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रस्में की गईं. इसके लिए तहखाने में मौजूद शाहजहां व मुमताज की कब्रों को खोला गया है. दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री कर दी गई. ताजमहल में लोगों ने फ्री में प्रवेश किया और उसका दीदार किया. आगरा में शुक्रवार को ताजमहल फ्री रहा. आमतौर पर शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है लेकिन शाहजहां उर्स को लेकर ताजमहल खुला और दोपहर बाद पर्यटकों का प्रवेश यहां निशुल्क रहा. ताजमहल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आलम ये था कि ताजमहल के दोनों गेटों पर ही पर्यटकों की लंबी—लंबी लाइनें देखने को मिलीं. बमुश्किल और काफी समय बाद लोगों को मुख्य स्मारक में प्रवेश का मौका मिल सका. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भी इस भीड़ में शामिल रहे. एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार को एक लाख के करीब लोगों ने ताजमहल का दीदार किया.शनिवार को भी ताजमहल में फ्री एंट्री रहेगी और पूरे दिन रहेगी.

1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ेगी
शनिवार को शाहजहां उर्स के दौरान खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा चढ़ाई जाने वाली सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी​ चादर चढ़ाई जाएगी. यह चादर इस बार 1720 मीटर लंबी होगी. उर्स के अंतिम दिन सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी होगी. फातिहा पढ़ा जाएगा. दिनभर चादरपोशी और पंखे चढ़ाए जाएंगे. कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरउद्दीन ताहिर के अनुसार इस बार चादर पिछले बार की चादर से 80 मीटर लंबी होगी.

ताजमहल में फ्री एंट्री
17 जनवरी,शनिवार को पूरे दिन ताजमहल में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे. असली मजार का दीदार भी होगा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का अलर्ट भी जारी किया गया है. हर आने जाने वालों की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टूरिज़्म

These 10 destinations are the most popular among couples during summer vacations…#summervacation

आगरालीक्स…समर वेकेशन में कपल्स को सबसे अधिक पसंद आते हैं ये डेस्टिनेशन....

टूरिज़्म

Agra Live News: Bateshwar Dham in Agra will be transformed with a project worth Rs 71.50 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 71.50 करोड़ की परियोजना से बदलेगा बटेश्वर धाम. ‘ध्यान पथ’...

टूरिज़्म

These 5 places are sure to offer you snow during the summer heat of May and June…#agranews

आगरालीक्स…मई—जून की गर्मी में बर्फीले नजारे देखने हैं तो समर वेकेशन में...

टूरिज़्म

Summer Vacations… Destinations in Uttarakhand and Himachal Are Becoming the Top Choice for the People of Agra

आगरालीक्स…समर वैकेशन कहां मनाएं….आगरा के लोगों की पहली पसंद बन रहे उत्तराखंड...

error: Content is protected !!