आगरालीक्स…. आगरा का तापमान 13 डिग्री तक पहुंचा, छाने लगी धुंध, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार सुबह से धुंध छाई हुई है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में भी धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचेगा।
21 नवंबर से छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 20 नवंबर तक धुंध छाई रहेगी। इसके बाद धुंध के साथ कोहरा छाएगा। 21 और 22 नवंबर को कोहरा छाएगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचेगा।
17-Nov 13.0 28.0 Mist
18-Nov 14.0 29.0 Mist
19-Nov 15.0 29.0 Mist
20-Nov 15.0 29.0 Mist
21-Nov 13.0 29.0 Fog or Mist
22-Nov 11.0 29.0 Fog or Mist