आगरालीक्स…. आगरा में बिल्डर ने स्कूल संचालक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जानें।
ताजनगरी फेस ए एचआईजी के रहने वाले अनूप कुमार श्री राधे इन्फ्रा एंड डलवपर्स में साझीदार हैं। अनूप कुमार का आरोप है कि 2022 में लकावली के रहने वाले होरीलाल और उसके भतीजे बिजेंद्र सिंह से गांव में ही स्थित 1770 वर्गमीटर जमीन का सौदा 1.32 करोड़ रुपये में किया था। इसमें से 1.10 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इसमें से 67 लाख रुपये होरीलाल और बची हुई रकम बिजेंद्र को दी गई। बिजेंद्र पक्ष ने 885 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा उनके नाम कर दिया। बाकी जमीन का बैनामा होरीलाल को करना था।
कर्नल्स ब्राइटलैंड के मालिक को बेची जमीन
होरीलाल ने अपने हिस्से की जमीन कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के मालिक अपूर्व त्यागी को बेच दी। इस मामले में अनूप कुमार ने होरीलाल, अपूर्व त्यागी, उनकी पत्नी दीपकिा के साथ ही मनु भाई, रजनीकांत, दरब सिंह, मुकेश, वेद प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नल्स ब्राइटलैंड के निदेशक कर्नल अपूर्व त्यागी का मीडिया से कहना है कि उन्होंने किसान से जमीन खरीदी है, किसान ने जमीन का सौदा किससे किया उन्हें कोई जानकारी नहीं है।