आगरालीक्स….. आगरा में तीन दिन बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

आगरा में रविवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, अन्य दिनों की तुलना में सुबह सर्दी कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि धूप निकलने के साथ ही हल्के बादल भी छाए रहेंगे। मगर सर्दी नहीं बढ़ेगी, दोपहर में तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा।
23 से 25 जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 23 से 25 जनवरी तक बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। 26 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। 27 जनवरी से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
22-Jan 11.0 24.0 Partly cloudy sky
23-Jan 12.0 24.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
24-Jan 12.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
25-Jan 13.0 25.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
26-Jan 23.0 22.0 Partly cloudy sky
27-Jan 12.0 22.0 Mainly Clear sky