आगरालीक्स …आगरा में सुबह से ही बारिश, स्कूल से रैनी डे की छुटटी के मैसेज का इंतजार कर रहे बच्चे और परिजन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है, तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंचेगा।
उधर सुबह सात बजे के बाद स्कूल खुलते हैं, छह बजे से ही बच्चे स्कूल जाने लग जाते हैं। सुबह सुबह अधिकांश स्कूल बस और वैन खाली गई। बच्चे और उनके परिजन स्कूल से रैनी डे की छुटटी करने के मैसेज का इंतजार करते रहे।
नौ अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा का मौसम ऐसा ही रहेगा, बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है इससे तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
04-Aug 27.0 34.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
05-Aug 27.0 34.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
06-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
07-Aug 26.0 32.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
08-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
09-Aug 27.0 34.0 Partly cloudy sky