आगरालीक्स… आगरा के एक बड़े कारोबारी से मांगी गई 50 लाख की चौथ, दहशत में परिवार, मुकदमा दर्ज।

आगरा के पुरानी विजय नगर कॉलोनी निवासी अनुराग अग्रवाल की लायर्स कॉलोनी में मधुसूदन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं मैसर्स मधुसूदन व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड है। वे निदेशक हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि सेमरा, खंदौली निवासी विजेंद्र सिंह एक साल से परेशान कर रहा है, कई बार गलत शिकायत भी कर चुका है। शिकायतों का विधिक तरीके से जवाब दिया जा रहा है।
50 लाख की चौथ मांगने का आरोप
अनुराग अग्रवाल द्वारा थाना न्यू आगरा में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि विजेंद्र सिंह 30 जुलाई को उनके लॉयर्स कॉलोनी स्थित शोरूम में घुस आया। उनके साथ गाली गलौज की और 50 लाख रुपये की चौथ मांगी। पिता, भाई सहित जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद से परिवार दहशत में है। न्यू आगरा के थानाध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, इस पूरे मामले के पीछे कोई और कारण तो नहीं है इसकी भी जांच कराई जा रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।