आगरालीक्स ….आगरा में कड़ाके की सर्दी, आज सबसे ठंडा दिन, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान.

आगरा में शुक्रवार सुबह से ही शीतलहर चल रही है। सर्दी से लोगों का बुरा हाल है, सुबह सुबह लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज आगरा में सबसे ठंडा दिन रह सकता है, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है।
10 जनवरी से घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जनवरी से आगरा में घना कोहरा छाएगा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी लेकिन कोहरा लोगों को परेशान करेगा। आईएमडी का पूर्वानुमान
06-Jan 4.0 16.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
07-Jan 5.0 16.0 Fog or Mist would occur in early morning
08-Jan 6.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
09-Jan 6.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
10-Jan 9.0 17.0 Fog or Mist
11-Jan 7.0 17.0 Fog or Mist