आगरालीक्स ….आगरा की युवती शादी के बाद हनीमून मनाने व्यापारी पति के साथ गई, होटल के कमरे से युवती गायब।

आगरा कैंट निवासी युवती की अलीगढ़ के रहने वाले व्यापारी परिवार में 28 नवंबर को शादी हुई। शादी समारोह अलीगढ़ में हुआ। युवती विदा होकर ससुराल चली गई, वहां से पहली विदाई पर वह अपने मायके आगरा आ गई। इसके बाद दोबारा ससुराल अलीगढ़ चली गई।
आठ दिसंबर को हनीमून मनाने देहरादून गए
हनीमून मनाने के लिए ट्रेन से आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचे, वहां से ऋषिकेश गए। यहां एक होटल में ठहरे हुए थे। युवक का आरोप है कि पत्नी ने उसे शाम को खाने में कुछ नशे का पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे रात में होश आया तो कमरे में पत्नी नहीं थी। छानबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस जांच में जुटी
होटल के कमरे में पत्नी के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने जांच की लेकिन युवक की पत्नी का कोई पता नहीं चला, युवक ऋषिकेश से आगरा आ गया।
युवती की हो चुकी है लव मैरिज
व्यापारी परिवार ने अपने स्तर से छानबीन शुरू की, इसमें सामने आया कि युवती की लव मैरिज हो चुकी है। आशंका है कि जिससे लव मैरिज की है युवती उसी के साथ चली गई। इस मामले में व्यापारी परिवार कार्रवाई कर रहा है।