आगरालीक्स…देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारतीय रेलवे भी सख्त. लिया ये बड़ा निर्णय
मास्क न पहनने वालें पर 500 रुपये जुर्माना
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अब भारतीय रेलवे ने भी सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. शनिवार को जारी नये निर्देशों के अनुसार रेलवे परिसर से लेकर यात्रा करने के दौरान तक अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने पकड़ा जाता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. रेलवे ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इसे जारी किया है.
प्लेटफार्म टिकट की सुविधा भी खत्म की
आगरा रेलवे मंडल द्वारा दो दिन पहले ही स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की सुविधा को भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है. इसका मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना है.