आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक. कूदने की देने लगा धमकी. जानिए क्या है कारण
आगरा के एमजी रोड पर धाकरान चौराहे पर मेट्रो के पुल पर शनिवार को एक युवक चढ़ गया और ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा. उसका कहना था कि दस साल से क्षेत्र में पानी की समस्याएं हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है. मेट्रो के काम के कारण एक पाइप लाइन एक महीने से बंद है और पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है.
युवक के समर्थन में क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष भी एमजी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया. उनका कहना है कि बड़ा गालिबपुरा, छोटा गालिबपुरा, तोपखाना, हवेली करीब खां, डेरा सरस, हल्का मदान आदि क्षेत्रों में पानी के लिए पचास हजार लोग परेशान हैं. यह क्षेत्र एमएलसी विजय शिवहरे और मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का है लेकिन यहां आम लोगों को दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई जिसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया गया.