आगरालीक्स…. आगरा प्रदेश के गर्म शहरों में टॉप पर बना हुआ है, जानें आज कितना रहा तापमान, कल कैसा रहेगा दिन।

आगरा में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई, दोपहर में धूप और तेज हो गई। गर्म हवा भी चली, इससे अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा।
43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा, तेज धूप निकलने के साथ ही तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
10-May 24.0 41.0 Clear sky
11-May 24.0 41.0 Clear sky
12-May 25.0 42.0 Mainly Clear sky
13-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
14-May 27.0 43.0 Mainly Clear sky
15-May 27.0 42.0 Mainly Clear sky