आगरालीक्स…आगरा में नौतपा के पहले दिन ही बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत. मौसम विभाग ने कहा—पूरे सप्ताह मिल सकती है गर्मी से राहत. यूपी में चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून…जानें पूर्वानुमान
आगरा में रविवार सुबह 4 बजे तेज आंधी के साथ आई जोरदार बारिश ने लोगों को आज पूरे दिन गर्मी से राहत देने का काम किया. सुबह से ही मौसम सुहाना रहा और दिनभर बादलों की भी आवाजाही बनी रही. मौसम में बदलाव की वजह से रविवार से नौ दिनों के लिए शुरू हुए नौतपा का पहला दिन राहतभरा रहा. इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में इस पूरे सप्ताह तक गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी ने पूरे सप्ताह बारिश का मौसम रहने और तापमान कम होने के आसार जताए हैं.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/05/25) 35.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/05/25) 22.0
Departure from Normal(oC) -4.5