आगरालीक्स…अयोध्या में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग किए श्रीरामलला के दर्शन. हनुमानगढ़ी में बजरंग बली की भी पूजा की. मंदिर की परिक्रमा भी की..
क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रविवार को अयोध्या पहुंचे और यहां उनहोंने श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी ने उन्हें फूलमाला पहनाई और टीका लगाया. इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के दूसरे ही दिन विराट ने पत्नी संग वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे.फैंस दिखे उतावले
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अयोध्या पहंचने पर फैंस अपनेे पसंदीदा क्रिकेट के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले दिखे लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से भी दूरी बनाए रखी.