आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने कराया सर्दी का अहसास…दिन के साथ रात के तापमान में भी भारी गिरावट. जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
आगरा में गुरुवार के बाद शुक्रवार को सुबह हुई बारिश ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया. सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम को बदलने का काम किया है. इसका असर दिन के तापमान पर भी हुआ है. रात को भी सर्दी महसूस हुई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगे बारिश के आसार कम हैं, तापमान भी बढ़ेगा लेकिन मौसम बदल रहा है और रात को सर्दी का अहसास होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/10/26) 27.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/10/26) 19.7
Departure from Normal(oC) -1.3