आगरालीक्स…आगरा में सुबह से हो रही बारिश रात को भी जारी. कल भी भारी बारिश का अलर्ट. स्कूलों को लेकर प्रशासन के आदेश का इंतजार
आगरा में सुबह से ही रिमझिम बारिश की झड़ी लगी हुई है. कभी तेज तो कभी हल्की बरसात का क्रम जारी है. रात को भी बारिश होती रही. इधर हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है. लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है. तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश का यह क्रम आज रात को और कल भी पूरे दिन जारी रह सकता है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश आज बुधवार सुबह तक 53 एमएम हो चुकी थी. यह आगरा की पहली मानसूनी बारिश है जिसमें आगरा पूरी तरह से भीग रहा है.
स्कूल को लेकर आदेश का इंतजारमौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में पेरेंट्स के साथ बच्चों को भी स्कूलों को लेकर प्रशासन के आदेश का इंतजार है. भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल गुरुवार को खुलेंगे या बंद होंगे, इसको लेकर असमंजस बना हुआ है.