Wednesday , 8 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: FIR against 21 accused for selling government land using forged sale deeds in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: FIR against 21 accused for selling government land using forged sale deeds in Agra…#agranews

8

अगरालीक्स…आगरा में सरकारी जमीन का फर्जी बैनामा कर बेचने वाले 21 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज. जांच में सामने आई जालसाजी..प्रशासन का एक्शन

आगरा के किरावली में सरकारी जमीन की अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में जिला प्रशासन ने 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. इन लोगों ने फर्जी बैनामा कर किरावली में 0.2540 हेक्टेयर सरकारी भूमि बेच दी थी. शिकायत मिलने पर इसकी जांच तहसीलदार किरावली से कराई गई थी जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है.

तहसील किरावली के ग्राम मौजा रायभा की खतौनी फसली 1425-1430फ0 के खाता संख्या 1344 के गाटा संख्या 1137 रकवा 0.2540 हे० भूमि श्रेणी-5-1 (कृषि योग्य भूमि नवीन परती (परती जदीद / बंजर), जो राजस्व अभिलेख में सरकारी भूमि के रूप में दर्ज है. इस जमीन के संबंध में यह शिकायत प्राप्त हुयी कि उक्त सरकारी भूमि का कय विक्रय विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किया गया है. शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार, किरावली से जांच करायी गयी.

इन 21 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

  1. श्री ओमप्रकाश पुत्र हेतराम 2. श्री महेन्द्र पुत्र हेतराम 3. श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी प्रमोद कुमार 4. श्री प्रमोद कुमार पुत्र सोरन सिंह 5. श्री रज्जो उर्फ राजेन्द्र पुत्र विस्सा राम 6. श्रीमती गंगा देवी पत्नी गौतम 7. श्री साहब सिंह पुत्र गौतम 8. श्री केशव पुत्र गौतम 9. श्रीमती हेमवती पत्नी सन्नी कुमार 10. श्री विजय कुमार पुत्र पीतम 11. श्री रनवीर सिंह पुत्र हरिभान 12. भूपेन्द्र पुत्र गिर्राज 13. प्रताप पुत्र कप्तान 14. वीरेन्द्र सिकरवार पुत्र कप्तान 15. डौली जैन पत्नी वीरेन्द्र कुमार जैन 16. विनोद कुमार पुत्र राम सिंह 17. जितेन्द्र पुत्र अर्जन सिंह 18. श्याम सिंह पुत्र साधू सिंह 19. जोगेश पुत्र बाबू 20. बच्चू पुत्र सुक्की 21. दिनेश पुत्र भूप सिंह द्वारा जालसाजी करते हुए केता-विक्रेता व गवाह के रूप में सम्मिलित होते हुए कुल 06 बैनामें निष्पादित किये गये हैं. प्राप्त आख्या के कम में उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा थाना किरावली में तहरीर प्रस्तुत की गयी. प्रस्तुत तहरीर के कम में उपरोक्त 21 व्यक्तियों के विरूद्ध 5 जुलाई को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Metro: Inauguration of four new underground metro stations in Agra postponed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के चार नये अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों का शुभारंभ टला. 10 जुलाई...

टॉप न्यूज़

Agra News: ADA seals hospital and three-storey building…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मानचित्र के विपरीत बन रहा हॉस्पिटल पर एडीए ने लगाई...

टॉप न्यूज़

Agra News: The annual Bhandara of Param Guru Huzur Dr. M.B. Lal Sahab Maharaj has commenced at Dayalbagh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में कल से 75 एकड़ में होगी धान की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

error: Content is protected !!