आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर आगरा में जाम का झाम रहा, खंदौली पर घंटों जाम में फंसे रहे वाहन, एत्मादपुर हाइवे, शाहगंज, सदर तक जाम.
रक्षाबंधन पर आगरा में भीषण जाम की स्थिति रही. सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद दोपहर 12 बजे आसमान साफ हुआ जिसके बाद लोगों का त्योहार पर निकलना शुरू हुआ. लेकिन बारिश के बाद हुए जलभराव और इसके बाद लगे जाम ने हालत खराब कर दी. हाल ये रहा कि मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग गए.
खंदौली पर भीषण जाम
आगरा में सबसे बुरी स्थिति खंदौली की रही. यहां जलभराव हो गया था और इसके बाद करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा. इसके कारण लोगों को घंटों इस जाम में से निकलना पड़ा.
हाइवे और एमजी रोड भी रहे बेहाल
जाम के कारण हाइवे और एमजी रोड के भी हाल बेहाल रहे. एमजी रोड पर मेट्रो के काम के कारण जाम लगा रहा तो वहीं हाइवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही. जयपुर हाइवे भी जाम से जूझता नजर आया.