आगरालीक्स…आगरा में भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल. दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस. रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक. आज रात को चल सकती हैं हवाएं, बूंदाबांदी के आसार
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी का क्रम लगातार जारी है. पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह से ही सूरज की चिलचिलाती धूप झुलसाना शुरू कर देती हैं. 10 बजे के बाद से तो ऐसा लगता है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो. दिन में लू के कारण शाम को 6 बजे तक गर्मी अधिक महसूस होती है. हालांकि शाम को भी गर्माहट बरकरार है. रात का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज रात से मौसम बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और बारिश के आसार बन रहे हैं. बुधवार को भी बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 28/04/26) 42.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/04/26) 27.8
Departure from Normal(oC) 4.0