आगरालीक्स…आगरा में अभी और पड़ेगी कड़ाके की सर्दी. मौसम विभाग का अलर्ट. कोल्ड डे कंडीशन ने छुड़ाई कंपकंपी. आज भी सामान्य से कम रहा तापमान
आगरा में इस समय भीषण गलनभरी सर्दी पड़ रही है. कड़ाके की ठंड की चपेट में पूरी ताजनगरी है. हाल ये है कि रात के साथ दिन में भी गलन अधिक पड़ रही है. नये साल से अभी तक धूप न के बराबर निकली है. दो दिन से गलन और अधिक बढ़ी है जिसके कारण दिन का तापमान और कम हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन और कड़ाके की सर्दी के बताए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा. बुधवार और गुरुवार को भी भीषण सर्दी पड़ सकती है और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/01/26) 14.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/01/26) 6.3
Departure from Normal(oC) -2.6